Haryana CET Bus Booking: हरियाणा ग्रुप सी सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2025 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी, और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए हरियाणा रोडवेज से मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
हां, आपने सही सुना! उम्मीदवार अपनी परीक्षा के दिन मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं, और इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। HSSC चेयरमैन ने इस फ्री बस सेवा की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एडवांस बुकिंग लिंक भी जारी किया है।
हरियाणा CET 2025 के लिए फ्री बस सेवा बुकिंग: अब किया जा सकता है
Haryana Staff Selection Commission (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आगामी CET 2025 परीक्षा के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिंक शेयर करते हुए लिखा, “26-27 जुलाई को आयोजित होने वाली CET 2025 परीक्षा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सेवा दी जाएगी, ताकि वे अपनी परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें।”
हरियाणा CET रोडवेज बुकिंग: कैसे करें?
अभ्यर्थी फ्री बस सेवा की बुकिंग के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले हरियाणा परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे hartrans.gov.in लिंक पर जाएं।
- “Advance Booking For CET 2025” टैब पर क्लिक करें।
- आपको पूरी जानकारी भरने का फॉर्म दिखाई देगा। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, रोल नंबर, जेंडर, स्टार्टिंग प्वाइंट, एंड़ प्वाइंट, परीक्षा तिथि, शिफ्ट आदि भरें।
- सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- आपकी बुकिंग कंफर्म हो जाएगी।
हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड: डाउनलोड करें
हरियाणा CET 2025 के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। HSSC चेयरमैन ने बताया कि एडमिट कार्ड जारी होने के 11 घंटे में ही करीब 9,14,665 अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है। अगर आपने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो आप हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड लिंक से इसे प्राप्त कर सकते हैं।